जेवर एयरपोर्ट के नाम पर सरकार किसानों-ग्रामीणों को कानूनी-कागजी बातों का झांसा देकर उनकी ज़मीन, एक तो बिना उनकी मर्जी के और वो भी औने-पौने दाम पर हड़प लेना चाहती है।इससे किसान-गरीबों का विरोध इतना बढ़ेगा कि अगले चुनाव में अमीरों की हितैषी भाजपा खुद अपनी ही जमीन खो बैठेगी।यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया ट्वीटर पर ट्वीट की।इतना ही नहीं उन्होंने यह कमेंट अपने फेसबुक अकाउंट पर भी डाला। जिसके बाद से यह जमकर री ट्वीट आैर शेयर किया जा रहा है।