3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा गोली कांड के खिलाफ सड़क पर उतरकर सपा ने की यह मांग

सैकंड़ों लोग पैदल मार्च में हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Feb 2018, 12:03 PM IST

protest spa leaders

नोएडा।जिम संचालक जितेंद्र यादव को दरोगा द्घारा गोली मारने के मामले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताआें समेत अलग अलग कर्इ संगठनों व परिजनों ने विरोध मार्च निकाला। स्टेडियम से मार्च निकालकर डीएम कैंप तक पहुंचे लोगों ने सीबीआर्इ जांच आैर आरोपी दरोगा के नौकरी से सेवा समाप्त करने की मांग की। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर लोगों ने डीएम बीएन सिंह को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद लोग वापस अस्पताल लौटे।

यह भी पढ़े-Chocolate Day: अपनों को देंगे ये चॉकलेट तो सेहत रहेगी फिट

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=chgYwx2-D_k

विरोध मार्च में इन नेताअों समेत क्षेत्रवासी हुए शामिल

सैकड़ों की संख्या में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्टेडियम से मार्च निकाला और सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मार्च में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा संसद सुरेंद्र नागर एवं सपा जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि,पीड़ित परिजन एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग हाथों में पुलिस एवं सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़े-सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र पर काॅलोनी के लोगों ने लगाए ये संगीन आरोप, एसएसपी से सुरक्षा मांगी!

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=6M1RurQNrb4&t=80s

इस रास्ते से निकाला गया था मार्च

जितेंद्र को गाली मारने के मामले में विरोध मार्च नोएडा स्टेडियम से होते हुए स्पाइस के सामने से निकलकर डीएम चौराहा पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी बीएन सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने डीएम से शिकायत की है कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर्थला गांव में छापेमारी कर लोगों को परेशान कर रही है। वहीं डीएम से यह भी शिकायत की गई कि जितेंद्र यादव की हालत खराब होने के बाद भी पुलिस पूछताछ करने की ताक में है। इस पर डीएम ने कहा कि डॉक्टर की अनुमति मिलने के बाद ही जितेंद्र से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़े-रिहाई के आदेश के बाद भी जेल से जिंदा नहीं लौट सका बुजुर्ग

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=tlUI7qxME3U

एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष युवाआें को शिकार बना रही है पुलिस

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष युवाओं को अपना शिकार बना रही है। भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है और आउट ऑफ टर्म प्रमोशन के चक्कर में निर्दोष युवाओं को गोली का शिकार बना रही है।जब तक पीड़ित जितेंद्र यादव को न्याय नहीं मिल जाता तब तक समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन जारी रखेगी।