1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमकल की गाड़ी के इंतजार में जल गया आशियाना, रोड पर आ गया परिवार

नोएडा के सेक्टर-56 स्थित एक घर में अचानक लग गई थी आग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:36 PM IST

aag

नोएडा. सेक्टर-56 में एक मकान से धुएं के ग़ुबार निकलने शुरू हो गए। घर से धुएं के गुबार निकलने के बाद में मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी तेज थी। देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दमकल विभाग को फ़ोन कर दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जब तक घर में रखा लाखों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ेंं: यूपी में इस हाईवे के बनने के बाद यह एरिया हो जाएगा हाईटेक

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 56 डी ब्लॉक में स्थित घर के सेकंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद में आस-पास तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग घरों से निकल आए। इस दौरान लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार के लोगों का आरोप है कि कॉल कर घटना की सूचना दमकल विभाग के अफसरों को दी गई थी। आरोप है कि पहले तो दमकल विभाग को कई बार फ़ोन किया गया। उसके बाद में बात हुई थी। उसके बाद भी समय से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से आग ने भयंकर रुप ले लिया।

यह भी पढ़ेंं: यूपी में इस हाईवे के बनने के बाद यह एरिया हो जाएगा हाईटेक

पीड़ित महिला का कहना है की शुरुआत में जैसे ही आग लगी थी, उसी दौरान आग को बुझाने का काफी प्रयास किया था। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि काबू पाना आसान नहीं था। उधर आस-पास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया था। आरोप है कि अगर समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। घर पूरी तरह नहीं जलता। वहीं दमकल विभाग के अफसरों की माने तो आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही आग के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: UPSC EXAM: बिजनौर के साद मियां ने हासिल की 25वीं रैंक, ये है सफलता के मंत्र