नोएडा। शहर के सेक्टर 54 में बने डंपिंग यार्ड में रखे कूड़े के ढेरों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसके चलते जो सफेद धुएं का गुबार उठा, उसने वायु प्रदूषण के स्तर को काफी नुकसान पहुंचाया। दरअसल, पिछले 2 दिनों से चल रही हवाओं के कारण शहर की फिजा में घुले हुए जहरीले स्मॉग से लोगों को कुछ निजात मिलने लगी थी।