6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से एक बार फिर अखिलेश यादव नहीं आए नोएडा

नोएडा आने वाले थे पूर्व सीएम लेकिन अब प्रोग्राम किया निरस्त

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 29, 2018

noida news

नोएडा।सपा के मुखिया आैर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नोएडा आने का दौरान एक बार फिर कैंसल हो गया। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनके नोएडा आने के कर्इ प्रोग्राम बने थे, लेकिन हर बार उनका प्रोग्राम निरस्त हो जाता था। सीएम रहने तक अखिलेश यादव के नोएडा न आने की वजह सीएम को लेकर चला आ रहा एक टोटका था। लेकिन इस बार उनके न आने की वजह मन की बात आैर दिल्ली में हो रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली हो सकती है।हालांकि सपा नेताआें द्घारा अखिलेश यादव के आने का प्रोग्राम रद्द करने की वजह कुछ आैर ही बतार्इ जा रही है।

यह भी पढ़ें-UP Board Result 2018: रिजल्ट आने के इतने दिन बाद मिल जाएगी आॅरिजनल मार्कशीट

इसलिए नोएडा आने का अखिलेश का बना था प्लान

सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने ही अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के नेताआें के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा था कि वह प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में जाना चाहते हैं। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में समाजवादी सरकार के समय जो भी विकास हुआ। इसकी समीक्षा करेंगे। अपने इस दौरे की शुरूआत के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नोएडा को सबसे पहले चुना था। इसके लिए वह नोएडा आने वाले थे।

यह भी पढ़ें-घर में अकेली थी टीचर घुस आए चार नशेड़ी आैर फिर ...

रविवार को अखिलेश यादव का नोएडा पहुंचने का था प्लान

पूर्व सीएम समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव अपने प्रोग्राम के तहत रविवार को नोएडा पहुंचने वाले थे। इसके लिए उनके पार्टी के नेताआें ने पूरी तैयारी भी कर ली थी। इसके साथ ही तय प्लान के अनुसार अखिलेश यादव नोएडा पहुंचने के बाद सबसे पहले दरोगा की गोली से घायल हुए जितेंद्र यादव के परिवार से मिलते। लेकिन उनका यह प्रोग्राम रद्द हो गया। सपा नेता अखिलेश यादव के नोएडा न आने की वजह उनके किसी कार्यक्रम में व्यस्तता बता रहे है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले से रेप के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

यह भी हो सकता था प्रोग्राम टालने का कारण

वहीं सूत्रों की माने तो सपा मुखिया अखिलेश यादव का नोएडा प्रोग्राम रद्द करने की वजह रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली आैर पीएम मोदी के मन की बात मानी जा रही है। एेसे में दिल्ली के सेंटर आैर मन की बात की वजह से पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मीडिया कवरेज मिलना मुश्किल था। एेसे में उन्होंने अपना नोएडा आने का प्रोग्राम निरस्त कर दिया।