नोएडा।अक्सर आप ने पति-पत्नी के बीच पति को सिगरेट या शराब की लत होने पर रिश्तों को टूटते देखा आैर सुना होगा।गांव से लेकर शहर तक बहुत सी महिलाएं इसकी शिकार बनी है। वहीं अब जैसे जैसे हम टेक्नोसेवी होते जा रहे है।हर समय मोबाइल आैर लैपटाॅप की टच में रहने से मनोरंजन के लिए आॅनलाइन गेम्स खेलते है।एेसे में उनकी आॅनलाइन गेस्त में खासी दिलचस्पी बन जाती है, लेकिन अगर आप शादीशुदा है आैर आॅनलाइन गेम खेल रहे है, तो सावधान हो जाइए। कहीं एेसा न हो इस आॅनलाइन गेम के चक्कर में आपका पत्नी से तलाक हो जाये। इसकी वजह आॅनलाइन चल रहा फोर्टनाइट बैटल रोयाल नामक आॅनलाइन गेम है।जो जाने-अनजाने में पति-पत्नी के बीच दरार डाल रहा है। इस की वजह हाल ही में सामने आर्इ एक रिपोर्ट है।जिसमें कहा गया है कि इस गेम को खेलने की वजह से भारत में करीब 200 लोगों का तलाक हो चुका है।वहीं अन्य देशों में इसकी संख्या कही ज्यादा है।