असली नौकरी के लिए नकली मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए थाना फेस 1 पुलिस ने दो जालसाजो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कॉलेज और यूनिवर्सिटी की 120 फर्जी मार्कशीट और डिग्री बरामद की गई। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर एक प्रिन्टर, एक सीपीयू, एक एलईडी मॉनिटर, एक की-बोर्ड, माउस और मार्कशीट बनाने का सफेद कागज पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पिता की मौत के बाद बेटा भी इस धंधे में उतर गया।