नोएडा. देश में कोरोना वायरस का पहला हॉटस्पॉट राजस्थान का भीलवाड़ा शहर था। लेकिन, वहां जिस तरह से इस जानलेवा वायरस के प्रसार और संक्रमण को रोका गया, उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हुई। अभी देश के कई राज्य भीलवाड़ा मॉडल को अपनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जबकि, गौतमबुद्ध नगर लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के मामले में देश में अब तक अव्वल है। यहां 102 संक्रमित लोगों में 44 ठीक होकर घर जा चुके हैं। शेष 58 का इलाज चल रहा है, लेकिन उनमें भी कोई गंभीर नहीं है और सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।