19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्राम पंचायत चुनाव का ऐलान

14 मई से होगी नामांकन प्रक्रिया शुरू,  29 मई को होगा मतदान, जिले में आचार संहिता लागू
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

lokesh verma

•

May 10, 2016

Gram Panchayat elections

Gram Panchayat elections

नोएडा।
गौतमबुद्ध नगर जिले में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। अब 14 मई से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 31 मई तक चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए जिले में लगातार आंदोलन किया गया था। अब जिले की 153 ग्राम सभाओं में चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर है।


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला गौतम बुद्ध नगर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 को संपन्न कराने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए एक प्रशिक्षण बैठक की गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में व्यापक स्तर पर जानकारी दी गई।


चुनावों के परिणामों की घोषणा 31 मई को


इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए आज यानी मंगलवार से ही जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव होंगे। इसके तहत 17 और 18 मई को नामांकन किया जाएगा। वहीं मतदान 29 मई को होगा। चुनावों के परिणामों की घोषणा 31 मई को की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत के नौ वार्ड बनाए गए हैं।