नोएडा। शहर के सेक्टर-50 में शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। युवती ऑटो चालक से पैसे देने को लेकर उलझ गई और उसे कई थप्पड़ भी जड़ दिए। चालक की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-49 कोतवाली की पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह उग्र होकर महिला कांस्टेबल पर झपट पड़ी। पुलिस ने युवती को रात भर महिला थाने में रखा और शनिवार को मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मारपीट, पुलिस से बदसलूकी करने व शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।