मामला गाजियाबाद की मेरठ रोड स्थित एक कॉलोनी का है। वहां रहने वाली 60 साल की एक महिला अपने पति के दिलफेंक अंदाज से परेशान हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पति को 68 साल की उम्र में दूसरी महिला से प्यार हो गया, जिसके बाद वह उन पर अत्याचार करने लगा। बुजुर्ग पत्नी ने आरोप लगाया कि अब उसका पति और दूसरी महिला उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इतना ही उसका पति उसे पीटता है।