1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा ने आश्रम में युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, ट्वीट पर युवती के साहस की हो रही वाहवाही

पुलिस पर बाबा काे छोड़ने का आरोप, जांच शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:20 PM IST

DEMO PIC

बाबा ने आश्रम में युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, ट्वीट पर युवती के साहस की हो रही वाहवाही

ग्रेटर नोएडा। देश भर में एक के बाद एक बाबाआें द्वारा लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में भी एेसा ही मामला सामने आया है।जहां ग्रेटर नोएडा में एक आश्रम के बाबा ने युवती के साथ एेसी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि मौका रहते युवती ने साहस दिखाकर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद सोशल मीडिया युवती के इस साहस की काफी वाहवाही हो रही है। वहीं पुलिस पर भी आरोप है कि पुलिस ने इस बाबा को छोड़ दिया। जिसको को लेकर मामले की जांच की जा रही है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-ट्रैक धसने से मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,रेलवे अधिकारी मौके पर

यहां स्थित है आश्रम बाबा कर रहा था एेसा काम

बिसरख कोतवाली एरिया के इटेड़ा गांव के पास एक आश्रम है। इसमें युवती ने आश्रम के बाबा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना के दौरान पीड़ित युवती ने आरोपित बाबा का मोबाइल छीनकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।पीड़िता ने बाबा के मोबाइल से ही यूपी-100 पर कॉल पर पुलिस से मामले की शिकायत की। ऐसे में मौके पर पहुंची पीआरवी ने आरोपित तारा बाबा समेत उसके 2 अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पीड़ित युवती को कमरे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें-भाजपा विधायक ने कहाः कांवड़ यात्रा में हुर्इ कोताही तो अधिकारियों पर कर दूंगा ये कार्रवार्इ

यूपी के इस जिले की रहने वाली है युवती

वहीं पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह हापुड़ के पिलखुवा की रहने वाली है।उसके माता-पिता बाबा पर विश्वास कर आश्रम में छोड़कर गए थे।इसी दौरान बाबा ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। इस पर युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध जताते हुए बाबा का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ। वहीं युवती के साहस की तारीफ यूपी-100 ने ट्वीट कर की है। वहीं आरोप है कि इसके बावजूद बिसरख कोतवाली पुलिस मामले को फर्जी करार देते हुए बाबा व उसके साथियों को छोड़ दिया। वहीं, जब 100 डायल ने घटना को ट्वीट किया तो एसपी देहात ने मामले की जांच सीओ को सौंपी।