1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर की नाले में गिरी कार, मौत

कार में सवार होकर वापस घर लौट रही थी ग्रुप मैनेजर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 4:51 PM IST

noida

नोएडा. नोएडा के थाना फेज-2 एरिया के सेक्टर-85 के पास में सड़क हादसे में रेडियो मिर्ची की ग्रुप मैनेजर की मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार अधिक थी। माना जा रहा है कि रफ्तार में कार होने की वजह से डिसबैलेंस होकर नाले में जा गिरी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: इस शख्स ने किया था खुद का कत्ल

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय तान्या खन्ना रेडियो मिर्ची की गुरुप मैनेजर थी। ये परिवार के साथ में गाजियबाद मेंं रहती थी। बीती रात करीब 1.30 बजे दिल्ली स्थित आॅफिस से वापस घर लौट रही थी। बताया गया है कि हादसे के दौरान कार हाईस्पीड में चल रही थी। उसी दौरान कार डिसबैलेंंस होकर नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि पुलिस घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में शव को नाले से निकाला। उधर मामले की सूचना मिलने पर तान्या के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तान्या की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें: मासूम ने पेड़ के नीचे से उठाया आम, मालिक ने दे दी यह खौफनाक सजा

पुलिस आंशका जता रही है कि नाले में भरे पानी में डूबने से तान्या की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में शव को नाले से निकाला।

यह भी पढ़ें: अजब—गजब: यूपी के इस जिले में मच्छर ले उड़े 100 करोड़ रुपये, सभी रह गए हक्के—बक्के!