1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इन जिलों में एक बार फिर धूल भरी आंधी-तूफान का कहर, जाने कहां कितना हुआ नुकसान

बिगड़े मौसम के मिजाज की वजह से कई इलाकों में रातभर बिजली रही गुल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 May 2018, 9:21 AM IST

noida

नोएडा। उत्तर प्रदेश में लगातार आंधी तूफान से हाई अलर्ट किया गया है सूबे के करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिले हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। बीती रात भी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ ही झमाझम बारिश भी हुई। जिससे जहां कई लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। हालाकि मौैसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें : पकड़े गए इन दोनों चाेरों के पास से जो मिला हैरत कर देना वाला था, जरा जानिए


रात करीब 9 बजे नोएडा, गाजियाबाद में एक बार फिर अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। इस बार आंधी के तुरंत बाद बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे मौसम भी खुशगवार हो गया। वहीं बुलंदशहर में ये आंधी रात 11 बजे के करीब पहुंचा। जहां बारिश की वजह से शादी विवाह वाले घरों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी क्योंकि आंधी की वजह से बिजली पूरी रात गायब रही। मुरादाबाद में ही कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रामपुर में तो जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पहले ही अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया था। लेकिन वहां भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कई जिलों में चेतावनी के बाद स्कूल भी बंद कर दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : धूल भरी आंधी आैर बारिश से बरकरार तूफान की आहट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन हुआ एेसा


आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। जिसकी वजह से प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था। लोगों को भी तूफान से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के कई दिशा निर्देश जारी किए गए थे। सेमवार की रात में 70 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने कई जगहों पर कहर बरपाया था। जहां कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई तो कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। हालाकि देश के कई अन्य राज्यों में अभी भी खतरा बरकार है। पहाड़ी इलाको में जहां बर्फबारी हुई तो कई जगह पर भारी बरिश भी हुई। तो वहीं दक्षिण के राज्यों में अभी भी भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। अब देखना होगा की अचानक बिगड़ा मौसम अभी किन किन राज्यों में अपना कहर बरपाता है।

यह भी पढ़ें : आंधी तूफान राेकने के लिए इल्म की नगरी देवबंद में की गई विशेष पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें : सिपाही ने मांगी दो दिन की छुट्टी तो एसएसपी ने दिया ऐसा जवाब कि पेश हो गई मिसाल, देखें वीडियो