नोएडा। नागरिक संसोधन बिल का दिल्ली में हो रहे विरोध और हिंसा के चलते दर्जन भर मेट्रो स्टेशन बंद करने से नोएडा की मुख्य सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। गुरुवार को (Noida-Greater Noida) नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, नोएडा प्रवेश द्वार सेक्टर-14ए और झुंडपुरा बार्डर पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। शाम के समय भी झुंडपुुरा बार्डर पर दिल्ली जाने वाले (Traffic) यातायात को कुछ देर रोका गया। देर शाम तक मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था धीमी रही। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस, प्रशासन व (LIU) एलआईयू तंत्र भी पूरी तरह से (Active) एक्टिव है।