
नोएडा. पुलिस यातायात माह में लोगों ट्रैफिक नियमो के बारे में जागरूक करने जुटी है, लेकिन लोग है कि सुधरने को तैयार नहीं हैं। नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हदसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार चला रहा एक युवक कार से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बड़े नाले में कार के साथ जा गिरा। कार को चला रहे युवक को आसपास मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर बाहर निकला। गनीमत रही कि कार में बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जबकि आधी से ज्यादा कार नाले में समा गई, जिससे कार काफी छतिग्रस्त हो गई।
दरअसल, गौर सिटी-2 निवासी सचिन तोमर किसी काम से जा रहा था। उसकी शिफ्ट डिजायरकार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वह सेक्टर-59 में पहुंचे तो तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई खुले नाले में जा गिरी और सचिन भी कार में फंस गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर सचिन को कार से बाहर निकला। गनीमत रही कि कार में बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
बता दें कि हाल में नोएडा को उतर प्रदेश सबसे स्वच्छ शहर के खिताब से नवाजा गया था, लेकिन यह तस्वीर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही बयां करती है कि इतने बड़े नाले को खुला छोड़ा हुआ है। तस्वीरों में जो नाला दिख रहा है, यह नाला काफी लम्बे समय से खुला हुआ है।
Published on:
04 Nov 2020 05:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
