नोएडा। शुक्रवार को दुल्हैंडी के दिन रंग खेला जाएगा। पूरा देश होली के रंग में रंगने को तैयार है। ऐसे में रंगों का जमकर इस्तेमाल होगा लेकिन केमिकल रंग आपके त्यौहार का मजा किरकिरा कर सकते हैं। इस तरह के रंग त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर यही रंग हमारे फेफड़ों तक पहुंच जाएं तो इससे सांस संबंधी बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में सिंथेटिक रंगों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि उनमें लेड आॅक्साइड, मरकरी सल्फाइड ब्रोमाइड, कॉपर सल्फेट जैसे खतरनाक केमिकल मिले होते हैं, जिनसे एलर्जी, खुजली आदि होती है। कई बार तो इन रंगों के कारण व्यक्ति अंधा तक हो सकता है।