गलगोटिया इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वहां प्रभारी डॉ. अमित चौधरी का कहना है कि सड़क या कूड़े में फेंके गए मास्क किसी भी सफाईकर्मी के हाथ में आ सकते हैं। सफाइकर्मी को यह नहीं पता होगा कि वह मास्क किसने पहना है। अगर उसे पहनने वाला कोरोना का मरीज हुआ तो स्थिति खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि वायरस फैलने से रोकने के लिए मास्क को फिनाइल से आधे घंटे भिगोए। फिर इसे या तो जला दें या मिट्टी में दबा दें। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए एक मैसेज तैयार किया गया है। उसे अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्री समते सभी को भेजा गया है। उनको यह मैसेज सोशल मीडिया के जरिए अन्य लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है।