
इस डाॅक्टर के क्लिनिक पर लड़कियों से हर रोज होता था पांच से सात बार रेप
नोएडा।यूपी के हार्इटेक सिटी नोएडा में हाल में छापेमारी में खुले वेश्यावृत्ति के मामले में लड़कियाें ने जो पुलिस को बताया।वह जानकर अधिकारी भी सन्न रह गये।इसमें लड़कियों ने बताया कि गिरोह का सरगना डाॅक्टर क्लिनिक पर लड़कियों से हर रोज पांच से सात बार रेप किया जाता था।इतना ही नहीं विरोध करने वाली लड़कियों को आरोपी इजेंक्शन दे देते थे।साथ ही उनकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मजबूर करते थे। इस मामले में पुलिस फरार चल रहे आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने एेसे खोला था मामला
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-8 में फर्जी मेडिकल क्लिनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर संतोष ने लड़कियों को फंसाने के लिए कई तरीके अपना रखे थे। आरोपी शुरुआत में महिला दलालों के जरिए लड़कियों और महिलाओं को अपने पास बुलवाता था। इसके बाद उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धक्केल कर हर महीने हजारों रुपये कमाने का ऑफर देता। जो लड़कियां उसकी बात मान लेतीं थी। तो ठीक रहता था। वही जो नहीं मानती थी आरोप उनका अपहरण कर लड़कियों को नशीले इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया जाता और फिर अश्लील विडियो बनाकर हमेशा के लिए जाल में फंसा लिया जाता।
जांच में सामने आए इतने महिला आैर पुरुष दलालों के नाम, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी
इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है।वहीं जांच में करीब 15 दलालों के नाम सामने आए हैं।जो संतोष के लिए काम करते थे।इनमें महिला आैर पुरुष दोनों ही है। इनकी तलाश के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।जल्द ही बाकी आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।इस मामले में संतोष के अलावा दलाल हाकिम, सौरभ और प्रीति को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उनके चंगुल में फंसी 4 और लड़कियों को छुड़ाया था।
Published on:
06 Sept 2018 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
