
delhi pollution
नोएडा. दिल्ली NCR से लेकर नोएडा में सोमवार रात से लेकर मंगलवार को काफी स्मोग देखने को मिल रहा है। जिसको मद्देनजर रखते हुए दिल्ली एनसीआर से लेकर नोएडा, गाजियाबाद के सारे स्कूल बंद किए जा सकते हैं। जहरीले स्मॉग की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने एनजीटी को फटकार लगाई है।
भारतीय चिकित्सा संघ IMA ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर कहा है कि इससे लोगों को खासकर बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ के. के. अग्रवाल कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और हालात को देखते हुए सुबह के समय स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी करने से बच्चों के फेफड़ों पर गंभीर असर हो सकता है। जिससे उनको खतरनाक बीमारी हो सकती है। जिसको देखते हुए दिल्ली एनसीआर के सभी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में गुणवत्ता इंडेक्स 300 है, जबकि 100 को सामान्य माना जाता।
डॉ के. के. अग्रवाल ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिख कर स्कूल बंद करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बच्चे जब शारीरिक परिश्रम करते हैं तो उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ऐसे में सांस के साथ प्रदूषण की बड़ी मात्रा बच्चों के शरीर में जाती है। यह बच्चों के फेफड़ों में चली जाएगी जो उनके लिए काफी खतरनाक है।
आपको बतादें कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री महेश शर्मा ने एक आपात बैठक बुलाई है। महेश शर्मा शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति की जानकारी देंगे और प्रदूषण से बचने के उपाय पर विचार करेंगे।
Updated on:
07 Nov 2017 04:41 pm
Published on:
07 Nov 2017 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
