नोएडा और एनसीआर में कोरोनावायरस के बाद अगर किसी चीज की ज्यादा चर्चा है तो वह है इंस्टाग्राम पर बने बॉयज लॉकर रूम ग्रुप की। यह ग्रुप नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने बनाया है, जो बालिग है। दिल्ली साइबर सेल ने जांच के बाद छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस ग्रुप में छात्र अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो शेयर करते थे। इस ग्रुप का स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी 15 लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में कुल 27 सदस्य थे, जिनकी पुलिस कर रही है।