2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, यमुना प्राधिकरण ने तैयार की 25 किमी लंबी सड़क बनाने की योजना

Noida International Airport: जेवर में बन रहे एयरपोर्ट तक यात्रियों को आसानी से पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हाइवे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की राह आसान होगी। इसी क्रम में यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग-91 से जोड़ने के लिए 25 किमी लंबी सड़क बनाने की योजना तैयार की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Oct 2021, 12:19 PM IST

feature.jpg

Noida International Airport: यमुना प्राधिकरण ने एनएच-91 से भी एयरपोर्ट को जोड़ने का फैसला लिया है। जिसके चलते प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा से एयरपोर्ट तक एक सड़क बनेगी जो करीब 25 किमी लंबी होगी। ये सड़क जेवर-खुर्जा मार्ग पर मिलेगी। बुलंदशहर-अलीगढ़ एनएच-91 से खुर्जा-जेवर मार्ग पर आने के लिए फ्लाईओवर पहले ही पास हो चुका है, जो जेवर की सड़क से जुड़ेगी।

यह भी पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्राले ने बाइक सवार दंपती को कुचला

छह लेन की होगी सड़क

एयरपोर्ट से खुर्जा तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 100 मीटर होगी। यह करीब छह लेन की होगी, ताकि वाहन कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकें। इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में लगा है। जिसके चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक पहुंचने की योजना पर काम चल रहा है। एयरपोर्ट को मेट्रो, पॉड टैक्सी, हाईस्पीड रेल से भी जोड़ा जाएगा।

एनएचएआई करेगा सड़क का निर्माण

यमुना प्राधिकरण के सीओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एनएच-91 से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण एनएचएआई करेगा। इस संबंध में एनएचएआई को पत्र भेजा गया है। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के अन्य विकल्प भी देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही बल्लभगढ़ से भी एक सड़क बनेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े : बिजली विभाग ने बकाएदारों को दी बड़ी राहत, अब बिजली बिल बकाया होने पर नहीं कटेगा कनेक्शन