जानकारी के अनुसार दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी खोड़ा में रहने वाले अंशू ने बताया कि सेक्टर 8 में स्टार कंसल्टेंसी मैं नौकरी दिलाने के नाम पर सभी लोगों से पैसे लिए थे। यह पैसा 20 फरवरी को दिया गया था। एजेंसी ने 1 सप्ताह में ऑफर लेटर देने का झांसा दिया, लेकिन जब 2 मार्च को पीड़ित कंपनी के ऑफिस पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ था सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कंपनी तीन-चार दिन पहले यहां से चली गई है। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बताया कि काफी लोगों का पैसा लेकर कंपनी चली गई है। जिसके बाद सभी लोगों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में शिकायत दी है