10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल को लेकर इस बड़े नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल को लेकर इस बड़े नेता ने किया चौंकाने वाला खुसाला।
2 min read
Google source verification
kuldeep ujjawal attack on naresh aggrwal

मेरठ। भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नरेश अग्रवाल के बारे में समाजवादी पार्टी में दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल मौकापरस्त नेता हैं। सपा नेता के मुताबिक, नरेश अग्रवाल जैसे लोग सत्ता के साथ चलने वाले लोग हैं। ऐसे लोग कभी सत्ता से अलग नहीं चल सकते। नरेश अग्रवाल के ऐसे अवैध कारोबार हैं, जो सत्ता के संरक्षण में ही चलते हैं। नरेश अग्रवाल को अपना अवैध कारोबार बचाने के लिए सत्ता की जरूरत होती है। नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी को दूषित करने का काम किया है।

नरेश अग्रवाल पर लगाए गंभीर आरोप

कुलदीप उज्ज्वल ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि यह जगजाहिर है कि जब नरेश अग्रवाल के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी हुई तो उनके पेट्रोल पंपों पर चिप लगने की शिकायतें सर्वाधिक पाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश के रूतबे के आगे योगी सरकार भी नतमस्तक होती दिखाई दी। लेकिन हाईकोर्ट को बीच में आना पडा तब जाकर कार्रवाई हुई थी। आज भी उसकी जांच चल रही है। कुलदीप उज्जवल ने कहा कि अपने इस कारोबार को बचाने के लिए ही नरेश अग्रवाल ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेश की जुगलबंदी तो पहले से चल रही है। अब तो बस मौका देखकर और राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पाला बदला है।

समाजवादी पार्टी में रहकर भाजपा का काम किया

कुलदीप उज्जवल ने कहा कि नरेश अग्रवाल भले ही समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन समाजवादी पार्टी में रहते हुए उन्होंने भाजपा का ही काम किया। जितना नुकसान समाजवादी पार्टी को पहुंचा सकते थे पहुंचाया। देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी की छवि को खराब करते रहे। भले ही ये समाजवादी पार्टी में थे। लेकिन काम भाजपा के एजेंट के रूप में ही कर रहे थे।

जया पर टिप्पणी का किया नारी जगत का अपमान

कुलदीप ने कहा कि जहां तक जया बच्चान का सवाल है तो वे कलाकार हैं और इस देश की 130 करोड़ की जनता उनका सम्मान करती है। शिवाय नरेश अग्रवाल के। कला को आगे बढाने और एक महिलाओं के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है यह काबिले तारीफ है। इस निर्णय पर टिप्पणी करना और अभद्र शब्द कहना अपने आप में बहुत ही सर्कीण मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा में जरा भी नैतिकता है और वह कला जगत के साथ ही महिला जगत का सम्मान करती है, तो नरेश अग्रवाल को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।