2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC Scheme: सिर्फ 233 रुपये इस योजना में करें निवेश, मिलेगा 17 लाख का मुनाफा

LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (एसआईसी) के जीवन लाभ योजना के तहत मात्र 233 रुपए प्रतिदिन के निवेश से अच्छा मुनाफा पा सकते हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 6 Jan 2022, 3:08 PM IST

lic.jpg

LIC Scheme: बढ़ती महंगाई के साथ ही हर आदमी अपनी कमाई को बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। सरकार भी समय-समय पर योजनाएं लाती रहती है, इसके साथ ही एलआईसी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भी तमाम योजनाएं जनता के लिए लाती रहती है। इन्हीं में कुछ ऐसी योजनाएं भी होती हैं जिसमें कुछ रुपयों के निवेश और रोजाना छोटी-छोटी बचत से ही आपका भविष्य संवर सकता है। इतना ही नहीं आपको इससे बड़ा फायदा मिल भी सकता है। ऐसी ही एक योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जीवन लाभ पॉलिसी है, जिसमें आप प्रतिदिन मात्र 233 रुपए जमा करके कुछ ही सालों में 17 लाख रुपए का फंड पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Business Idea: शुरू करें ये शानदार बिजनेस, घर बैठे हर महीने होगी लाखों में कमाई

इस योजना में मिलता है सुरक्षा और बचत

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जीवन लाभ पॉलिसी ऐसी योजना है जो सुरक्षा और बचत दोनों देती है। इस बीमा योजना के तहर पॉलिसी मैच्योर होने से पहले अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे मामलों में परिवार को आर्थिक सहायता भी देती है। ये पॉलिसीधारक को मैच्योर (परिपक्वता) होने के बाद एकमुश्त राशि प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें : हर साल करीब पौने तीन लाख टायर होते हैं बेकार, क्या आपको पता है इन पुराने टायरों का क्या होता है?

ये लोग उटा सकते हैं योजना का लाभ

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के इस योजना का लाभ 8 साल से लेकर 59 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। इस बीमा पॉलिसी में आपको कम से कम 16 से 25 साल तक के लिए प्लान लेना होता है। साथ ही अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। न्यूनतम 2 लाख रुपए का निवेश करना जरूरी होता है।