1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC की इस पॉलिसी में मिलता है सबसे ज्यादा रिटर्न, जानें पूरी डिटेल

जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy) एलआईसी की सबसे बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम है। इसके तहत आप 1300 रुपये का निवेश करके 27.60 लाख रुपये का फंड इक्ट्‌ठा कर सकते हैं। डबल रिटर्न के कारण इसके एलआईसी का सबसे बेहतर प्लान माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 May 2022, 6:07 PM IST

lic-scheme-know-all-about-jeevan-umang-policy-benefits.jpg

एलआईसी एक ऐसी सरकारी बीमा कंपनी है, जिसे आज तक कोई प्राइवेट बीमा कंपनी भी मात नहीं दे सकी है। बेहतर और गारंटिड रिफंड के मामले में एलआईसी का कोई तोड़ नहीं हे। इसलिए यह भारतीयों की भरोसेमंद कंपनी है। सरकार ने एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) भी पेश किया है। आईपीओ आते ही इसकी भारी डिमांड है। एलआईसी से जुड़े ग्राहकों को आईपीओ के लिए आवेदन करने पर 60 रुपये प्रति शेयर की छूट का भी प्रावधान है। बता दें कि एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर अच्छे रिफंड वाली पॉलिसी (Best LIC Policy) लाती रहती है। अगर आप भी निवेश करने के बार में सोच रहे हैं तो जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang Policy) आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है। इसमें सबसे ज्यादा रिटर्न के साथ अन्य कई लाभी भी मिलते हैं।

जीवन उमंग (Jeevan Umang Plan) एलआईसी सबसे बेहतर पॉलिसी में से एक है। दुगनी कमाई के साथ परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए यह बेस्ट प्लान है। इसमें ग्राहकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। इतना ही नहीं एलआईसी पॉलिसी धारक को इस पर पूरे 100 साल का कवर भी मिलता है। यानी आप इसका पूरी जिंदगी लाभ उठा सकते हैं। जीवन उमंग पॉलिसी की मैच्योरिटी तक हर वर्ष Basic Sum Assured का आठ फीसदी के अस्तित्व लाभ को मिलता है। वहीं अगर पॉलिसी धारक की जोखिम शुरू करने से पूर्व मृत्यु हो जाती है तो बेनिफिट्स छोड़कर पॉलिसी के तहत पे की गई राशि नॉमिनी को मिलती है। जबकि जोखिम शुरू होने के बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाए तो बीमित राशि जमा बोनस, अंतिम अतिरिक्त बोनस के साथ बीमित राशि का भुगतान नॉमिनी को मिलता है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में आशियाना बनाना हुआ महंगा, जानें रेजिडेंशियल और कमर्शियल के नए रेट

Jeevan Umang Plan के लिए शर्तें

- जीवन उमंग पॉलिसी धारक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- 3 महीने के बच्चे से 55 साल तक की उम्र तक निवेश किया जा सकता है।
- कम से कम 2 लाख रुपये का बीमा करा सकते हैं।
- प्रीमियम पे टर्म 15, 20, 25 और 30 साल है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, अजनारा बिल्डर के प्रोजेक्ट का आवंटन रद्द

Jeevan Umang Plan Calculator

उदाहरण के तौर पर अगर आपने जीवन उमंग पॉलिसी के तहत 30 साल का प्लान लिया है तो आप न्यूनतम 1302 रुपये प्रति माह प्रीमियम पे कर सकते हैं, जो वार्षिक हिसाब से 15,298 रुपये बैठते हैं। इस तरह 30 सालों में आप 4.58 लाख रुपये जमा करेंगे। जिस पर सालाना 40 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा। 30 से 100 साल के दौरान आप लगभग 27.60 लाख रुपये पा सकते हैं।