
nikay chunav
नोएडा. यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गौतमबुद्धनगर के साथ वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अमरोहा और रामपुर आज यानि रविवार को मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लोगों पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि सर्दी के चलते सुबह 8 बजे तक कुछ ही लोग बूथों पर नजर आए, लेकिन इसके बाद करीबन सभी बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बता दें कि जिले में 45 से ज्यादा अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं।
बता दें कि इस बार मतदान के दौरान 45 से ज्यादा अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर नजर रखने के लिए पहली बार चुनाव में ड्रोन कैमराें की मदद ली जा रही है। एक ड्रोन कैमरा दादरी और दूसरा कैमरा जेवर में तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 6 चुनाव क्षेत्रों को सुपर जोन मे बांटा गया है। जिले में चार कंपनियां पीएसी और सीआरपीएफ की तैनात की गई हैं, जो कोई घटना होने पर 2 से 3 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी। जबकि चुनाव के लिए बनाए गए 182 बूथों पर 1 लाख 44 हजार मतदाता अपने प्रतिनिधियों चुनने का लिए मतदान करेंगे।
एसएसपी गौतमबुद्ध नगर लव कुमार ने बताया कि नगरपालिका परिषद दादरी में वार्डों की संख्या 25 है। यहां 90 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वही, 21 मतदान संचालन केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 80091 मतदाता हैं। दनकौर नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 11 है। यहां 14 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वही, 4 मतदान संचालन केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 10657 मतदाता हैं। रबूपुरा नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 12 है। यहां 18 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वही, 4 मतदान संचालन केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 12715 मतदाता हैं। बिलासपुर में नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 10 है। यहां 11 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वही, 1 मतदान संचालन केन्द्र बनाया गया है। यहां कुल 7558 मतदाता हैं। इसी तरह जेवर नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 16 है। यहां 37 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं 9 मतदान संचालन केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 24452 मतदाता हैं। जहांगीरपुर नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 10 है। यहां 12 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं 4 मतदान संचालन केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 8463 मतदाता हैं।
Published on:
26 Nov 2017 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
