5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: आंसुओं के बीच अपनों को ढूंढ रहे परिजन

सीएम ने जाताया दुख, डिप्टी सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 18 Jul 2018, 12:41 PM IST

Greater Noida

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: आंसुओं के बीच अपनों को ढूंढ रहे परिजन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के बगल की चार मंजिला इमारत पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जहां अभी भी मलबे के नीचे दबी जिंदगियों को निकाले की कोशिश की जा रही है, वहीं आंसुओं की धार के बीच लोग अपनों को यहां-वहां ढूंढ रहे हैं। अवैध निर्माण की वजह से हुए इस हादसे के बाद योगी सरकार भी सकते में आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस को एनडीआरएफ दल के साथ राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

देखें वीडियो: Live Update शाहबेरीः आंखों से बह रहे आंसू और अस्‍पताल व मलबे में अपनों को ढूंढती आंखें, रुला देने वाला है मंजर-देखें वीडियो

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। मौर्य ने कहा कि उनके विचार मृतकों के परिवारों के साथ हैं। उन्होने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इश हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले इससे पहले केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा हादसा : सस्ते आशियाने के फेर में फंस कर खरीदी मौत


ये भी पढ़ें: LIVE UPDATE: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारते ढहीं, अब तक तीन शव बरामद

इस हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 18 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार बिल्डर गंगा शरण द्विवेदी जमीन का मालिक है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Live Update बड़ा खुलासाः ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में इस वजह से गिरी इमारत

ये भी पढ़ें: Greater Noida Live: शाहबेरी में मलबे से निकल रहे शव, तस्‍वीरें देख कांप जाएगी रूह