11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घाटे में चलने वाली NMRC  को केन्द्र सरकार देगी बेस्ट सिटी बस सर्विस का अवॉर्ड

भारत सरकार के मंत्री करेंगे एनएमआरसी के अधिकारियों को सम्मानित, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय निर्माण भवन हैदराबाद में देगी अवॉर्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 28 Oct 2017, 4:14 PM IST

NMRC

नोएडा. शहर की सड़कों पर दौड़ रही एनएमआरसी की सिटी बस भले ही घाटे में चल रही हो, लेकिन केन्‍द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने इसे स्पेशल अवार्ड के लिए नामित किया है। दरअसल, नोएडा- ग्रेटर नोएडा में एनएमआरसी की कुल 50 एसी बसें चल रही हैं। जो किसी तरह का मुनाफा तो दूर, इसके विपरित पिछले 10 महीने में करीब 80 लाख रुपए के घाटे में चली गई हैं। वहीं, मंत्रालय की ओर से एनएमआरसी बस सेवा को छह नवंबर को हैदराबाद इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर में सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड बेस्ट सिटी बस सर्विस प्रोजेक्ट की श्रेणी में दिया जा रहा है। इस दौरान भारत सारकार के मंत्री की ओर से एनएमआरसी के अधिकारियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

यहां देखें NMRC दफ्तर का हालः

बिना पैसेंजर ही दौड़ती हैं बसें
जानकारी के लिए बता दें कि एनएमआरसी ने नोएडा प्राधिकरण से कर्ज लेकर पिछले साल 14 दिसंबर को सिटी बस सेवा शुरू की थी। इस दौरान 50 एसी लो फ्लोर बसें सड़कों पर उतारी गई थीं। लेकिन, बसों के रूटों की गलत प्लानिंग, महंगे किराये आदि की वजह से ये हाईटेक बसें शहर के लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं, जिसके चलते ये बसें आमतौर पर सड़कों पर खाली ही दौड़ती नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: जरा सी बारिश नहीं झेल पा रही सवा करोड़ की ऑटोमेटिक बस
घाटे से उभरने के लिए बदले रूट
शुरू से ही घाटे में चल रही एनएमआरसी की बसों के चलते नोएडा प्राधिकरन ने इन बसों के रूटों में बदलाव किए हैं। नए रूटों के मुताबिक सेक्टर-15 से 62 के बीच एम-1 रूट पर 6 में से 4 बसों को हटा दिया गया है। इसी तरह सेक्टर-22 से कासना तक 104 रूट नंबर की 12 बसों में से 8 बसों को भी हटा दिया गया है। वहीं, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-62 के बीच 303 रूट नंबर की 8 बसों में से भी 4 बसों को हटाया दिया गया है। इसके अलावा बॉटेनिकल गार्डन से एक्सप्रेस-वे होते हुए ग्रेटन नोएडा प्राधिकरण जाने वाले रूट पर लोगों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इस रूट पर बसों की संख्या 18 से बढ़ाकर 28 कर दी गई है।