जानकारी के अनुसार, बुधवार को 16 श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए जुलूस निकाला गया। श्रमिक संगठन सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वरदत्त शर्मा ने बताया कि बेरोजगारी, महंगाई, छूटती नौकरियां, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलावों के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की गई है। सीटू जिला उपाध्यक्ष पूनम देवी कहती है कि उनकी 11 मांगे जिसको लेकर वे प्रदर्शन कर रहे है। इन मांगों को जल्द से जल्द माना जाये।