2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida : निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर में क्रेन की रस्सी टूटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर पर एक बड़ा हादसा हुआ है। निर्माण के दौरान सामान लिफ्ट से ऊपर चढ़ाने के दौरान क्रेन का रास्सा टूट गया और लोड किया हुआ सामान सीधे नीचे खड़े मजदूरों पर आ गिरा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें एक मजदूर की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Sep 2022, 9:49 AM IST

noida.jpg

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर पर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान सामान लिफ्ट से ऊपर चढ़ाने के दौरान क्रेन का रास्सा टूट गया और लोड किया हुआ सामान सीधे नीचे खड़े मजदूरों पर आ गिरा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

एडीसीपी नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 में ट्रीलियम डाटा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य कृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी कर रही है। इमारत में नीचे से निर्माण सामग्री ऊपर पहुंचाने के लिए लगाई गई क्रेन की रस्सी अचानक शुक्रवार को टूट गई थी, जिससे क्रेन नीचे आ गिरी और नीचे काम करे पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गए और क्रेन के नीचे दब गए।

द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक मजदूर संतोष यादव की मौत हो गई है। जबकि अशोक कुमार, कुमोद राय, कुमोद कुमर और दिनेश यादव का इलाज जेपी हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी हालत भी हालत गम्भीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।