28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! पत्नी को मेरे दाढ़ी रखने पर इसलिए है ऐतराज, आप ही बताइए मैं क्या करूं

एक फरीयादी अजीबो-गरीब फरियाद लेकर पहुंचा। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी भी छूट गई।

2 min read
Google source verification
police

साहब! पत्नी को मेरे दाढ़ी रखने पर इसलिए है ऐतराज, आप ही बताइए मैं क्या करूं

मेरठ। अक्सर इस तरह के मामले सुने होंगे कि पुलिस के पास कुछ हटके मामला आया। ऐसा इसलिए है कि पुलिस के पास कुछ ऐसी शिकायतें आती रहती हैं जिन्हें सुनकर खुद पुलिसकर्मी हैरान हो जाते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले का सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की शिकायत सुनकर खुद अधिकारी ही हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें : देश में हर दिन होने वाले हिन्दू-मुस्लिम पर आजम खान ने दिया चौंकाने वाला बयान

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी एसएसपी ऑफिस में लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुन रहे थे। इस बीच एक फरीयादी अजीबो-गरीब फरियाद लेकर पहुंचा। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी भी छूट गई। दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी फरियाद को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। उसने एसपी ट्रैफिक को बताया कि साहब! पत्नी को मेरी दाढ़ी से ऐतराज है और वह मुझे दाढ़ी नहीं रखने देती। वह कहती है कि अगर उसने दाढ़ी रखी तो उसे छोड़ देगी। इतना ही नहीं, फरियादी युवक का कहना है कि दाढ़ी के चक्कर में उसकी पत्नी से उसका रिश्ता मानों छूट सा गया है।

यह भी पढ़ें : स्कूल में पढ़ने पहुंची छात्राआें से टीचर करा रही थी एेसा गंदा काम, रोकने पर की ये हरकत- देखें वीडियो

वहीं शिकायत सुनने के बाद एसपी ट्रैफिक ने युवक को महिला थाने में शिकायत करने को कहा। जिसके बाद युवक महिला थाना में गया और वहां भी फरियाद लगाई। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने दंपति को समझाने के लिए शुक्रवार को थाने में बुलाया है। गौरतलब है कि आजकल हर दूसरे आदमी दाढ़ी में नजर आ जाएगा। ऐसा इसलिए भी है कि दाढ़ी रखने का फैशन इस समय खूब चल रहा है। जिसके चलते लोगों में खासकर युवाओं में तरह-तरह की दाढ़ी रखने का शौक खूब चलन में है।