26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कोबरा सांप को मारा तो निकाल दूसरा, उसे मारा तो हुआ ऐसा कि कांप गई पुलिस वालों की रूह

एडीजी कार्यालय में लगातार कई दिन से कोबरा सांप निकल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Aug 2018, 3:29 PM IST

cobra snake

एक कोबरा सांप को मारा तो निकाल दूसरा, उसे मारा तो हुआ ऐसा कि कांप गई पुलिस वालों की रूह

मेरठ। सांप जिसका नाम सुनते ही अधिकांश लोगों को पसीना आ जाता है, लेकिन अगर सांप कोबरा हो तो लोगों का शरीर भी कांपने लगता है। मेरठ में इन दिनों एडीजी का कार्यालय कोबरा सांपों के कारण सुर्खियों में है। यहां पर कोबरा सांपों का डेरा है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब यहां पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को कोबरा दर्शन न देता हो।

यह भी पढ़ें-VIDEO: एक सांप को मारा तो निकले दो-तीन, उनको भी मार डाला तो फिर जो हुआ, उससे कांप गई सबकी रूह

कोबरा के कारण रात्रि में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी दहशत में हैं। एडीजी कार्यालय में लगातार कई दिन से कोबरा सांप निकल रहे हैं। जिसके चलते पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरूवार को एडीजी कार्यालय में निकले एक कोबरा सांप को पुलिसकर्मियाें ने मारा तो वहां पर कई अन्य कोबरा सांप निकल आए। इतने सारे सांपों को देखकर दहशत में आए पुलिसकर्मियों ने सपेरों को बुला लिया। पूरे परिसर में जहरीला पाउडर छिड़का गया, ताकि फिर कोई कोबरा सांप दिखाई न दे।

यह भी पढ़ें-PCS अधिकारी को रिटायर्ड कर्नल से पंगा लेना पड़ा महंगा, सीएम योगी ने दी ये सजा

एडीजी कार्यालय में कोबरा सांप को पकड़ने आए सपेरे ने बताया कि एडीजी कार्यालय में कोबरा नागिन का डेरा है। जिस कारण वहां पर इतने सारे कोबरा सांप निकल रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि एडीजी जोन कार्यालय के जनरेटर रूम में एक कोबरा सांप तीन दिन तक डेरा जमाए हुए था। उसे जब भी निकालने की कोशिश करते थे वह फुंफकार कर फन फैला लेता था। प्रतिदिन कोबरा सांपों के निकलने के चलते पुलिसकर्मियों में दहशत भी बनी है। एडीजी जोन कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मियों का कहना है कि यहां पर सांप तो अक्सर निकलते रहते हैं। कोबरा सांप पहली बार यहां पर 15 अगस्त को दिखाई दिया था। उसके बाद से तो छोटे-छोटे कोबरा सांप काफी संख्या में दिखाई दिए थे। इनको देखकर पुलिसकर्मियों में दहशत व्याप्त है।

यह भी देखें-किंग कोबरा सांप निकलने से लोगों में दहशत, रेस्क्यू टीम ने इस तरह पकड़ा

जहरीला पाउडर से नहीं आएंगे सांप
सपेरों ने दावा किया कि जब तक जहरीले पाउडर का असर रहेगा, तब तक सांप नहीं निकलेगा। इसके लिए प्रतिदिन पूरे परिसर में जहरीले पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। दरअसल एडीजी कार्यालय जेल चुंगी के पास स्थिति है। कार्यालय के दोनों तरफ खेत हैं। जिस कारण सांपों ने वहां पर अपना डेरा बना लिया है। बरसात के दिनों में खेत और सांपों के बिलों में पानी भर जाने के कारण ये लोग एडीजी जोन के कार्यालय में अपना डेरा डाल लेते हैं।