
नोएडा। सेक्टर 24 स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की बिल्डिंग से धुआं निकलना शुरू हुआ। ये धुआं अस्पताल के बेसमेंट में आग लगने के कारण निकल रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। और आग पर काबू पाया, लेकिन धुएं के कारण मरीजों को परेशानी हुई और उन मरीजों को हॉस्पिटल से निकालकर आसपास के निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं अस्पताल में पानी की उचित व्यवस्था न होने से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीजों की ही अटक गई जान
जान बचाने के लिए अस्पताल आए मरीजों को उस समय जान के लाले पड़ गये। जब गुरुवार सुबह करीब दस बजे अचानक से आग लग गई। आग का धुआं इमरजेंसी विभाग के साथ ही पूरे अस्पताल में फैल गया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही स्टाफ की भी सांस घुट गई। आनन फानन में मरीजों को बाहर निकाला गया। वही जिन मरीजों की हालत गंभीर दिखी। उन्हें आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
धुएं की चपेट में आई नर्सिंग असिस्टेंट और डॉक्टर
वहीं जहरीले धुएं की चपेट में अस्पताल की एक नर्सिंग असिस्टेंट भी आ गई। जबकि अस्पताल के निर्देशक निरीक्षण के दौरान फिसलने से घायल हो गये। उन्हें भी इलाज के लिए भेजा गया। उधर सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। नोएडा के एफ़एसओ के सरकारी काम से बाहर रहने के कारण गाजियाबाद के एफ़एसओ की देखरेख आग बुझाने का कम किया गया। अस्पताल में पानी नहीं होने और फायर फायटिंग एक्यूपमेंट के काम नहीं करने के बारे उनका कहना था की ये जांच कर बताया जाएगा। अभी बेसमेंट और फस्र्ट फ्लोर पर भरे धुएं को निकालने का काम किया जा रहा है।
Published on:
09 Jan 2020 02:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
