पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी जीजा ने रेप के दौरान दोस्तों की मदद से वीडियो बनवा लिया था। जिसे उन्होंने वायरल कर दिया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर सादाब, महताब, आमिर, रजिया और कासिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता का आरोप है कि अब एक जनवरी को जीजा ने अपने भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।