नोएडा। उत्तर प्रदेश में भले ही पुलिस रोज एनकांउटर कर रही हो लेकिन बदमाश भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो महिला खिलाड़ियों पर बाइक सवार दो युवकों व एक युवती ने उन पर तेजाब डाल दिया, जिससे दोनों खिलाड़ी झुलस गईं। उनको निकट के दयानंद नर्सिंग होम भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बॉक्सिंग अज्ञैर दूसरी कुश्ती की खिलाड़ी है, जो स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों जिला स्तर की तैयारी कर रही थीं। मामला मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।