गौरतलब है कि पिछले दो बार से शराब की दुकानें भी वीकेंड लॉकडाउन में बंद थीं। लेकिन इस बार कंटेनमेंट जोन के बाहर जिले की सभी शराब, बीयर, भांग आदि से संबंधित दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है। शासन के फैसले को प्रशासन ने भी लागू करने की अनुमति दे दी है। इसके चलते शनिवार व रविवार को लोग शराब, बीयर खरीद सकेंगे।