नोएडा। सोशल मीडिया पर मोमो चैलेंज (momo challenge) आने के बाद कई सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसके खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि, 'मीडिया में खबरे हैं कि नया ऑनलाइन चैलेंज गेम (online challenge game) जिसे मोमो चैलेंज (momo) कहा जा रहा है, वह फेसबुक पर शुरू हुआ है। इस पर लोगों को अनजान नंबर के संवाद स्थापित करने के लिए कहा जा रहा है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।' इसके साथ ही मंत्रालय द्वारा पेरेंट्स को अपने बच्चों पर ध्यान देने की बात कही गई है।