
नोएडा. हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ छोटे पर्दे तक अपनी खास पहचान बना ली हैं। मोनालिसा कभी अपने डांस के लिए तो कभी अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन मनाने के लिए गोवा गई हुई हैं। वह इस समय पति विक्रांत के साथ गोवा में खूब एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने गोवा वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बीच किनारे पार्टी की है जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें : कोरोना लॉकडाउन के बाद लौट रही है नोएडा मेट्रो में रौनक
ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म के साथ ही छोटे पर्दे यानी की टीवी सीरियल की भी जानीमानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद मोनालिसा को कई शो मिले। गोवा में मोनालिसा ने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस में बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।
‘कम ऑन बार्बी... लेट्स गो पार्टी’
एक्ट्रेस मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘कम ऑन बार्बी... लेट्स गो पार्टी’। मोनालिसा की तस्वीरों को उनके हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘हमेशा की तरह सुंदर’, तो वहीं दूसरे फैन ने ‘क्यूट’ लिखा है। बता दे कि बीते दिनों एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थी। मोनालिसा ने मालदीव की तस्वीरें भी शेयर की थी जो उनके फैंस को खूब पंसद आए थे।
इंटरनेट का तापमान बढ़ा ही देती हैं मोनालिसा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बेहद ही कम समय में अपनी पहचान बना ली है। दिलकश और कातिलाना अदाओं से मोनालिसा अपने फैंस को मदहोश करती हैं। मोनालिसा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा ही देती हैं।
Published on:
17 Nov 2021, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.