
Mustard Oil Rate Today (5th October 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसो के तेल में फिर बड़ा उलटफेर।
Mustard oil Rate Today (5th October 2022) : देश में थोक महंगाई दर कम होने के बाद भी खुदरा बाजार में हर वस्तु महंगी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर कम होने का असर बाजार पर दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात की जाए तो कई राज्यों में तेल के भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। वहीं, आज 5 अक्टूबर को 155 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।
Mustard oil Rate Today (5th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में आज भी नीचे हैं। आज 5 अक्टूबर को यूपी में सरसों का तेल सिर्फ 155 रुपये प्रति लीटर है।
यूपी के वायदा बाजार में आज 5 अक्टूबर को सबसे कम सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 144 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 4 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले लगातार पांच दिन सरसों का तेल हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 27 व 28 सितंबर को लगातार दो दिन हाथरस में ही 144 रुपये तो 26 सितंबर को गाजियाबाद में 150 रुपये तक जा पहुंचा था।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 5 अक्टूबर को भी कानपुर में लगातार 37वें दिन 180 रुपये है। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
Published on:
05 Oct 2022 09:47 am
