विपिन मल्हन ने भारत व प्रदेशों की सरकारों से अपील की कि वे अपनी जमीन पर चाइनीज कम्पनियों के निवेश पर तत्काल रोक लगाएं। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में जिन चाइनीज कम्पनियों को भूमि आवंटित की गई है, उनका आवंटन निरस्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। हम भारतीय कम्पनियां हर क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम हैं। सरकार को भारतीय उद्यमियों पर भरोसा कर उन्हें प्रोत्साहन देने का कार्य करना चाहिए और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाइना की तरह सस्ती बिजली, सस्ते ब्याज दर पर कर्ज, औद्यौगिक क्षेत्र के लिए सस्ती भूमि और जटिल श्रम कानूनों में भी बदलाव करना चाहिए।