नोएडा. भारत-चीन बॉर्डर पर हुई चीनी सैनिक में भारतीय सैनिकों की झड़प में 20 जवान शहीद हो गए, जिसको लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चूड़ी भेजकर अपना विरोध जताया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछली सरकार के दौरान अगर हमारे भारतीय सैनिकों पर किसी देश से हमला किया जाता था तो वह चूड़ियां भेजकर सरकार का विरोध करती थीं। इसलिए अब सपा कार्यकर्ता स्मृति ईरानी को चूड़ी भेजकर उन्हें याद दिला रहे हैं, ताकि भारतीय सेना के जवानों को बचाया जा सके।