नोएडा सेक्टर-36 स्थित साइबर थाना पुलिस ने उपहार और आभूषण भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जून 2021 मे नोएडा के रहने वाले एक व्यापारी से हर्बल सीड के व्यवसाय में साझीदार बनाने के लिए उन्हें अपने जाल में फंसाया था और 87 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल 7 मोबाइल समेत 8 फर्जी सिम कार्ड और 4 पासपोर्ट बरामद किए हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्से से जारी किए गए हैं।