नोएडा. महिलाओं को नोएडा प्राधिकरण ने पिंक टॉयलेट के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सैक्टर 50 में महिलाओं के लिए पहला पिंक टॉयलेट बनाया गया, जिसका उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने किया। पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पहले कहीं और नहीं थीं। पिंक टॉयलेट में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा। यहां सैनेटरी पैड मशीन भी लगाई गई है। इसके साथ ही इसको इस तरह से बनाया गया है कि अपने बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को इसके इस्तेमाल में परेशानी न हो और उन्हें एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल सकें।