दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का वादा किया था। इसके बाद पिछले साल जून की समयसीमा निर्धारित की गई थी लेकिन ऐसा हो न सका तो समय सीमा को बढ़ा दिया गया। अगर बात उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर की करें तो यहां भी हालात अच्छे नहीं हैं। मुख्य सड़कों पर ही गहरे गड्ढे दिख जाएंगे। सेक्टर-63 में बी, सी ब्लॉक की सड़कों की हालत खराब है। सेक्टर-5 पानी की टंकी के रास्ते पर सड़कें टूटी हुई हैं। सेक्टर-62 ममूरा से लेबर चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के कई और हिस्सों की है।