सेकुलर फ्रंट के संयोजक समाजसेवी गौहर सिद्दीकी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आपसी सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से नगर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, एसएसपी अनंत देव तिवारी, जिलाधिकारी राजीव कुमार सहित जनपद के प्रबुद्ध नागरिक गण, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठन, दूसरे राजनीतिक दलों, वकील और व्यापारी संगठन के लोग शामिल होंगे। इसमें सभी आपसी भाईचारे के साथ फूलों की होली खेलेंगे। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम अपने आप में मुजफ्फरनगर का एक अलग ही तरह का होली मिलन कार्यक्रम साबित होगा।