3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपिंग यार्ड पर अथॉरिटी का यू-टर्न लेकिन लोगों का विरोध जारी, नगाड़ा पीट कर जताया विरोध

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-123 डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने की बात कह रही है, साथ ही यार्ड में अब कूड़ा डालना भी बंद है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 23 Jun 2018, 12:57 PM IST

dumping ground

डंपिंग यार्ड पर अथॉरिटी का यू-टर्न लेकिन लोगों का विरोध जारी, नगाड़ा पीट कर जताया विरोध

नोएडा। नोएडा के सैक्टर 123 में बन रहे कूड़ा घर विरोध में लोगों के लगातार चल रहे धरना और प्रदर्शन का असर अब दिखने लगा है, सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-123 डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने की बात कह रही है, साथ ही यार्ड में अब कूड़ा डालना भी बंद है, लेकिन लोगों का प्रदर्शन अभी भी खत्म नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्राधिकरण पर विश्वास नहीं है जब तक वो लिखित कार्रवाई नहीं होती तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

डंपिंग ग्राउंड पर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उसे वहां से हटाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर सीएम योगी ने बैठक की जिसमें उन्होंने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ आलोक टंडन को फटकार भी लगाई। सीएम योगी ने साफ कहा कि सेक्टर 123में आज से ही कूड़ा डालना बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही लोगों की नाराजगी दूर करने को कहा है। आपको बता दें कि राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही विवाद के निपटारे के लिए कई अधिकारियों से भी बात की थी।

वहीं लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की दोगली नीतियों के कारण विश्वास करने को तैयार नहीं है, उनका कहना है की जब तक लिखित कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, इसके साथ ही प्रदर्शनकरियों ने नगाड़ा पीट कर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। हालांकि प्राधिकरण के लैंडफ़िल साइट पर सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन कुछ पुलिस वाले सुरक्षा के लिहाज से तैनात है लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों के जोश में कोई कमी आई है। नगाड़ो और घंटे के साथ मार्च निकाल रहे हैं, उनका कहना है कि ये बम्ब नगाड़ा है और जब दूर तक संदेश देना होता तब इन्हे बजाया जाता है। डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने की बात पर वे कहते है की जब तक लिखित में नहीं मिलेगा तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।