भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 फरवरी तक मेरठ में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, गाजियाबाद और नोएडा समेत एनसीआर में 4 जनवरी को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 5 फरवरी को तेज हवा चलेगी। फिर 9 फरवरी तक हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है। मुजफ्फरनगर में भी 9 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। कुछ ऐसा ही मौसम मुरादाबाद का भी रहेगा। स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। वहीं, एक्यूवेदर के अनुसार माह के आखिर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष ने भी फरवरी के आखिर में हल्की बारिश की संभावना जताई है।