2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी के इन जिलाें में दो दिन होगी बारिश

Highlights पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी और बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 नवंबर को बारिश हो सकती है 28, 29 व 30 नवंबर और 1 December को कोहरा या धुंध पड़ने की संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Nov 2019, 3:42 PM IST

rain.jpg

नोएडा। दिल्‍ली एनसीआर (Delhi NCR) में मंगलवार को सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान हवा की गति कम रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट के अनुसार, 26 और 27 नवंबर को बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें:डीएम ने इस सरकारी विभाग पर लगाया 25 लाख का जुर्माना

यह है अनुमान

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), मेरठ (Meerut), हापुड़ (Hapur) और दिल्‍ली (Delhi) में तीन दिन बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 नवंबर (November) को इन क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हाे सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। जबक‍ि न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद 28, 29 व 30 नवंबर और 1 दिसंबर (December) को कोहरा या धुंध पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबक‍ि न्‍यूनतम 11 तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें:VIDEO: नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया 'जल बचाओ' का संदेश

वेस्‍ट यूपी पर भी पड़ेगा असर

मंगलवार को सुबह नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाए रहे। मेरठ में सोमवार को हल्‍की बारिश हुई, जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को नोएडा में प्रदूषण का स्‍तर भी कंट्रोल में रहा। सोमवार को नोएडा में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 236 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी और बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।