18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown 4.0 में सब्जी मंडी खोलने के समय में फिर हुआ फेरबदल, जानिये नई गाइडलाइन

Highlights . देशभर में 31 मई तक लागू हैं Lockdown 4.0 . शर्तो के साथ मार्केट आदि खोलने की दी गई छूट  

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा। देशभर में 31 मई तक Lockdown 4.0 लागू है। लॉकडाउन 4.0 में शर्तो के साथ छूट दी गई है। जिसके बाद बाजार, कंपनी, दुकानें आदि खोली गई। वहीं, पहले रात के समय सब्जी मंडी खोलने का फैसला लिया गया था। फेज-2 (Noida phase-2) स्थित सब्जी अभी तक रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक संचालित की जा रही थी। अब जिला प्रशासन ने दौबारा समय में फेरबदल करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: साेशल मीडिया पर उजागर हुआ भाजपा विधायक के बेटे का विदेश प्रेम

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अब जिला प्रशासन ने सब्जी व फल मंडी को बुधवार से सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक खोली जाएगी। यानी अब रोजाना सब्जी व फल मंडी सिर्फ 3 घंटा ही खुलेगी। जिला प्रशासन की तरफ से मंडी समिति को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने और भीड़ को कम करने के मंडी के समय में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: अगले 72 घंटे में तापमान बढ़ने के बाद तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

हालांकि, समय में बदलाव की वजह से सब्जी व फल मंडी को बंद रखा गया है। मंडी सचिव संतोष कुमार ने बताया कि लॉकडाउन(Lockdown) की वजह से मंडी के समय में बदलाव किया गया है।